Wednesday 16 August 2017

यदि यह लड़की बॉलीवुड में आयी तो कर देगी सबकी छुट्टी ?


यह एक फिटनेस ट्रेनर हैं और मॉडलिंग भी करती हैंl
इन दिनों इंटरनेट पर एक लड़की की तस्वीर काफी वायरल हो रही, जो हैदराबाद की रहनी वाली हैं।सपना व्यास पटेल नाम की इस लड़की ने अपनी खूबसूरती का जलवा हर तरफ बिखेर रखा हैं।इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट्विटर तक इनकी चर्चा हो रही है।वैसे तो पेशे से यह एक फिटनेस ट्रेनर हैं और मॉडलिंग भी करती हैं, लेकिन अगर इनकी एंट्री बॉलीवुड में हो जाती है, तो यह सबकी छुट्टी कर देंगी।
सपना का जन्म 10 नवंबर 1989 में हुआ है।वह गुजरात के फेमस राजनैतिक स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास की बेटी हैं। सपना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अहमदाबाद में की, फिर उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ मैनजमेंट निरमा यूनिवर्सिटी से MBA किया।
           
               

एमबीए के बाद उन्होंने लाइफस्टाइल ब्राण्ड मैनजमेंट में पीएचडी भी किया हैं. सपना की फिटनेस और खूबसूरती को देखते हुए आप यही कहेंगे कि यह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना पहले काफी मोटी थीं. इसके कारण ही लोग उन्हें चिढ़ाते थे, लेकिन सपना ने अपना वजन कम करने का ठान लिया। सपना ने डाइट कंट्रोल के साथ कठिन एक्सरसाइज और टेनिस से अपने वजन को कम किया   
रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सपना व्यास पटेल के नाम का खौफ का साया है। सपना की खूबसूरती दिव्या भारती से कम नहीं है। ऐसा लगता है सुंदरी दिव्या भारती फिर लौट आई हो।   

सपना बहुत मेहनती हैं, ऐसे में अगर उनकी एंट्री बॉलीवुड में होती है तो वह अपनी खूबसूरती और मेहनत के बदोलत बडे-बड़े अभिनेत्रियों की कहीं छुट्टी न करा दे।
पोस्ट पसंद आई हो तो शेयर जरूर करे

Thursday 22 June 2017

इस एक्ट्रेस ने प्रथम श्रेणी में पास की दसवीं की परीक्षा



मराठी superhit फिल्म ‘सैरात’ की अभूतपूर्व सफलता के बाद महाराष्ट्र में छा चुकीं फिल्म की एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु ने राज्य बोर्ड से अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है। रिंकू ने अपने एसएससी एक्ज़ाम में 66.40% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 100 में से 59 अंक प्राप्त किए हैं।


पिछले साल रिलीज हुई ‘सैरात’ पहली ऐसी मराठी फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई की है। यह ऐसी उन कम फिल्मों में भी शुमार है जिसने महाष्ट्र के बाहर भी शोहरत कमाई। फिल्म की कहानी अंतरजातीय टीनेजर रोमांस पर केंद्रित है जिसका अंत दु:खद होता है।
रिंकू ने बताया परीक्षा देने के लिए वह सिर्फ एक महीने की पढ़ाई कर सकी। इंतजार कर रहे साथी विद्यार्थियों और मीडिया के लोगों को निराश करते हुए नए सत्र में स्कूल खुलने पर पहले दिन वह जा नहीं सकीं। शोलापुर जिले के अपने गांव अकलूज में स्थित केंद्र से ही रिंकू ने परीक्षा दी थी।
रिंकू बताती हैं लाइट, कैमेरा, एक्शन से फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स में प्रवेश करना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं रहा। कोर्स पूरा करने के लिए समय उन्हें पर्याप्त लगा। प्रोमोशन और जश्न से जुड़े कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की खातिर और फिल्म की अपार सफलता के बाद मशहूर टीवी सीरियलों में पहुंचने के लिए घर से कुछ महीनों दूर रहने के बाद पिछले साल जून में रिंकू ने स्कूल अटैंड किया। इससे पहले, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में रिंकू के नाम का विशेष उल्लेख किए जाने के एक दिन बाद वह अपने स्कूल जीजामाता कन्या प्रशाला में कक्षा 9वीं की परीक्षा देने गई थीं। उस परीक्षा में रिंकू ने 81 प्रश अंक हासिल किए थे।,

Wednesday 21 June 2017

इस लड़की को देखने के लिए तरसते है लोग



→चीन में इन दिनों सोशल मीडिया में एक लड़की "जिम गॉडेस" के नाम से काफी धूम मचा रही है। इस जिम गॉडेस के लोग ऐसे दिवाने है कि इसकी एक झलक पाने के लिए तरसते है। दरअसल, यह एक चीनी fitness teacher है।
इनका पूरा नाम जू दोंगजियांग है। जो पेशे से शिक्षक है। जू दोंगजियांग चीन के लिओनिंग राज्य की रहने वाली हैं। जू दोंगजियांग अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं। वो दिन में लगभग 4 घंटे अपने घर में बने जिम में मेहनत करती हैं ।


जू दोंगजियांग की जिम में स्ट्रेचिंग करती और साइकिलिंग करती तस्वीरे लोगों के दिलो-दिमाग पर छा चुकी हैं। जू दोंगजियांग चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट सिना वेबो पर "Xuduoyuer" नाम से सक्रिय हैं और लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।जू दोंगजियांग मॉडलिंग भी करती हैं।


उन्होंने नेंजिंग विश्वविद्यालय के डिग्री की है। जू दोंगजियांग की कोशिश है कि वो अपनी तस्वीरों से चीनी समाज में को लेकर जागरूकता फैलाये। जू दोंगजियांग की सोशल मीडिया पर मौजूदगी के बाद से काफी लोग जिम से जु़ड रहे हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Sunday 4 June 2017

भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से दी करारी मात

भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर बुरी तरह धो डाला।
पाकिस्तान पूरे मैच में कही भी लय नहीं दिखी।


Match के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर↓

Monday 29 May 2017

श्रीलंका में बाढ़ से तबाही

श्रीलंका में भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 151 पर पहुंच गई जबकि मौसम में सुधार होने और बाढ़ का पानी घटने से राहत एवं बचाव कार्य ने तेजी आयी है। वर्ष 2003 के बाद की सबसे ज्यादा मूसलाधार बारिश के कारण करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग मांगा है। भारत पहला देश है जिसने आपातकालीन राहत सामग्री के साथ नौसेना के तीन जहाजों को श्रीलंका के लिए रवाना किये। कल यहाँ भारत का पहला जहाज पहुंचा। दूसरा भारतीय पोत -- आईएनएस शार्दूल -- कोलंबो पहुंचा और तीसरे जहाज के कल पहुंचने की उम्मीद है। श्रीलंका के विदेश मंत्री रवि करूणानायक ने पोत का स्वागत किया
आपदा केन्द्र के अनुसार बाढ़ से 151 लोग मारे गए हैं और 111 अब भी लापता हैं। वहीं 24,603 परिवारों के 1,01,638 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘हालांकि अस्थायी तौर पर अभी भारी बारिश कम हो गई है लेकिन 29 मई से दक्षिण पश्चिमी भाग में और तेज बारिश होने की स्थितियां बन सकती हैं।
श्रीलंका के तीनों बलों के जवान जिनमें सेना के एक हजार से ज्यादा जवान शामिल हैं  राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
इस बीच विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय तलाश एवं बचाव सलाहकार समूह आईएनएसएआरएजी तथा पड़ोसी देशों से सहयोग की अपील की है।पड़ोसी मुल्क में आई भीषण आपदा में तत्काल मदद का हाथ बढ़ाने वाला भारत पहला देश है। उसने श्रीलंका की सहायता के लिए आपात आपूर्ति के साथ नौसेना के तीन जहाज भेजे हैं।
आईएनएस किर्च को बाढ़ राहत अभियानों में तत्काल सहायता के लिए कोलंबो भेजा गया है वहीं आईएनएस शार्दुल और आईएनएस जलाश्व खाद्य पदार्थ, पानी और दवाइयां ने कर यहां केे लिए रवाना हो चुका है। -(एजेंसी)

Friday 26 May 2017

यह है देश का सबसे लंबा पुल


 आज PM मोदी दुनिया के सबसे लंबे पुल धौला-सादिया का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के साथ ही दुनिया कर भारत के इंजीनियरों का कमाल भी देखेगी।
 असम में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बने 9.15 लम्बे इस पुल के चलते अब अरुणाचल और असम की दूरी बेहद कम हो गयी है। आइए आपके इस पुल की कुछ खूबियां बताते हैं। यह देश और एशिया का सबसे लंबा पुल है। इस पुल की लंबाई 9.15 किलोमीटर है। एशिया का यह सबसे लंबा पुल असम के जिला तिनसुकिया में बना है।


यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदी लोहित नदी पर बना है। यह पुल सादिया और धौला के बीच बना है। सादिया, असम में गुवाहाटी से 540 किलोमीटर दूर है, जबकि धौला अरुणाचल की राजधानी ईटानगर से 300 किलोमीटर दूर है।


इस पुल से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच की दूरी को कम होगी। अब तक अरुणाचल जाने के दूसरे सड़क रास्ते से 8 घंटे का वक़्त लगता था और नाव से 4 घंटे का समय लगता था। लेकिन इस पुल के बनने से यह दूरी केवल 30 मिनेट में पूरी कर ली जा सकेगी यानी कम से कम 4 घंटे की सीधी बचत। इस ब्रिज के ऊपर से 60 टन का लड़ाकू टैंक बड़ी आसानी से लेकर जाया जा सकता है।

 चीन की सीमा से सिर्फ 100 किलीमोटर ही दूर है। इस पुल को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चल सके ताकि तेज आवाजाही हो पाए।

यह पुल 8 रिएक्टर स्केल के भूकंप को भी सहन करने में सक्षम है|

इस पुल के बनने के बाद पूर्वोत्तर भारत में विकास को पंख लगेंगे, क्योंकि अब तक इस इलाके में कोई भी पुल नहीं है। इस पुल की शुरुआत साल 2011 में हुई थी जिसके लिए तय बजट 876 करोड़ था। इसे साल 2015 में पूरा कर लिया जाना था, लेकिन 2017 में पूरा हुआ। करीब 1000 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है.

यदि यह लड़की बॉलीवुड में आयी तो कर देगी सबकी छुट्टी ?

यह एक फिटनेस ट्रेनर हैं और मॉडलिंग भी करती हैंl इन दिनों इंटरनेट पर एक लड़की की तस्वीर काफी वायरल हो रही, जो हैदराबाद की रहनी वाली है...